Sunday, August 31, 2008
कभी किसी से उम्मीद मत करो
मै लाइफ में एक चीज़ हमेशा करता हूऔर वो है के किसी से भी कोई उम्मीद नही रखता हू। मुझे लगता है की यही वो फंडाहै जो आपको लाइफ में हमेशा खुश रखता है। कभी यदि ध्यान दे तो हर दुखी इन्सान की कहानी में उम्मीद ही वजह रहती है। कोई दूसरो का ख़ुद के प्रति अच्छे व्यवहार न होने से दुखी है तो कोई इसलिये दुखी है की वो जितना काम करता है उसकी कंपनी उसका उतना ध्यान नही रखती है। यारो ये उम्मीद हमें हर तरफ़ पकड़ने की कोशिश करती है कभी दोस्तों के लिए जो किया उसके बदले के रूप में तो कभी घर के सदस्यों से बिना कोई वजह हमारे लिए कुछ करने के विचार में। ऑफिस में काम करने वाले दोस्तों के हमारे प्रति अच्छी सोच रखने के ख्याल में भी ये उम्मीद ही पीछा नही छोड़ती इसे जितना अपनी ज़िन्दगी से दूर रखोगे उतना ही खुश रहोगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment